चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर सेलंग से जोशीमठ तक लगा रहा पांच किलोमीटर का जाम–

by | Sep 9, 2023 | चमोली, चारधाम, सड़क | 0 comments

पांच घंटे तक थमे रहे वाहनों के पहिए, स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों ने नापी कई किलोमीटर पैदल दूरी–

जोशमीठ: बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ से सेलंग तक तंग हालत में पहुंच गया है। यहां बार-बार वाहनों का जाम लग रहा है। जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पिछले एक साल से चौड़ीकरण कार्य चल रहा है, जिससे हाईवे बदहाल ​स्थिति में है। शनिवार को भी यहां दोपहर दो बजे जाम लग गया था, जो शाम को छह बजे बाद भी सुचारु नहीं हो पाया है।

पुलिस जाम को खुलवाने का प्रयास कर रही है, लेकिन सड़क संकरी होने के चलते वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं। सेलंग से जोशीमठ तक वाहनों की करीब पांच किमी लंबी लाइन लगी हुई है। यहां पर हाईवे संकरा होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कत आ रही है। खासकर दो बड़े वाहन यदि आमने सामने आ रहे हैं तो जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। बदरीनाथ जाने वाले और आने वाले यात्री जाम में फंसे हुए हैं।

जाम लगने के बाद पुलिस ने जाम खोलने का प्रयास किया। शाम पांच बजे से वाहनों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा रहा है। लेकिन जहां हाईवे संकरा है, वहां वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। वाहनों की लंबी लाइन लगी होने से शाम छह बजे तक भी जाम खुल नहीं पाया है।

सीपीबी पर्यावरण विकास केंद्र के न्यासी ओम प्रकाश भट्ट व उनके साथी सुबह दस बजे गोपेश्वर से जोशीमठ के लिए निकले थे, लेकिन शाम छह बजे तक भी जाम न खुलने से वे करीब पांच किलोमीटर तक पैदल चलकर जोशीमठ बाजार पहुंचे हैं। अभी भी जाम खुलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!