तुंगनाथ घाटी के मक्कूबैंड में अवैध रुप से बनाए ढाबे गिराए, कई महिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा वन विभाग–
ऊखीमठ: ग्रामीणों के कई बार के आंदोलन के बाद भी प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे बढ़ गया। प्रशासन ने तुंगनाथ घाटी के मक्कूबैंड में अवैध रुप से बनाए ढाबों को गिरा दिया है। लोगों के सामान कोे सड़क किनारे रखकर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया है।
प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई देर रात्रि को हुई। ऊखीमठ के तुंगनाथ घाटी से लेकर चमोली जनपद के मंडल घाटी तक केदारनाथ वन्यजीव का सेंचुरी क्षेत्र है। क्षेत्र में कई जगहों पर ग्रामीणों के हक-हकूकधार की भूमि है।
इसी भूमि पर स्थानीय ग्रामीणों ने अपने ढाबे खड़े किए हैं। अब बेरोजगारी बढ़ने से लगभग हर परिवार का एक ढाबा है। वन विभाग ने इसे अतिक्रमण बताया है। केदारना के पूर्व विधायक मनोज रावत ने स्थानीय लोगों का साथ देकर वन विभाग की कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया। लेकिन इसका भी काई फायदा होता नहीं दिख रहा है।


