डीएम ने अधिकारियों को दिए मास्टर प्लान कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश, रीवर फ्रंट के कार्यों में आई तेजी–
गोपेश्वर: बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बदरीनाथ धाम में महायोजना मास्टर प्लान के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पीआईयू के अधिकारियों को सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। धाम में रीवर फ्रंट के साथ ही झीलों का तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। बरसात में कई जगहों पर कार्य रुक गया था, जो अब युद्धस्तर पर शुरू हो गए हैं। झीलों के इर्द-गिर्द से छोटे-छोटे शोपीस पत्थर बिछाए जा रहे हैं। जबकि अराइवल प्लाजा के इर्दगिर्द भी कई कार्य चल रहे हैं। भविष्य में बदरीनाथ धाम को दिव्य और भव्य रुप देने के लिए पीआईयू के अधिकारी भी पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। डीएम ने कहा कि लूप रोड का कार्य तेजी से पूर्ण किया जाए। उन्होंने बदरीनाथ में संचालित रीवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमिनिटी सेंटर, आईएसबीटी, लेक फ्रंट, अराइवल प्लाजा, हॉस्पिटल एक्सटेंशन सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट डाॅ. दीपक सैनी, पीआईयू के अधीक्षण अभियंता विपुल सैनी, अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्रा, गावर कंपनी के प्रोजेक्ट निदेशक पीएल सोनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, सहायक अभियंता जीतेंद्र कुमार, तहसीलदार रविशाह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


