आफत: केदारनाथ धाम के पुराने रास्ते पर हुई हेलीकॉप्टर की आक​स्मिक लेंडिंग, आफत में तीर्थयात्रियों की जान–

by | Oct 2, 2023 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

केदारनाथ में इन दिनों उमड़ा तीर्थयात्रियों का सैलाब, फुल चल रहे सभी हेलीकॉप्टर, बड़ा हादसा टला–

गुप्तकाशी: केदारनाथ धाम में सोमवार को एक हेलीकॉप्टर की आक​स्मिक लेंडिंग गरुड़ चट्टी के समीप पुराने रास्ते के बीचोंबीच हुई, जिससे उसमें सवार सभी आठ तीर्थयात्रियों की जान बच गई।

केदारनाथ में एक बार फिर से आठ लोगों की जान उस समय आफत में आ गयी जब हैलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी बताया जा रहा है की केदारनाथ में कोहरे के चलते और हैलीपेड में हैलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो पायी जिसके कारण पायलट को केदारनाथ के रास्ते में जो आपदा के समय पैदल मार्ग था उसी पैदल रास्ते पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी हैलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड हो जाने के बाद सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।

इन दिनों केदारनाथ यात्रा चरम पर चल रही है। धाम के दर्शनों को तीर्थयात्रियों की मारामारी मच रही है। सुबह चार बजे से ही दर्शनों के लिए लाइन लग रही है, जो दोपहर में एक बजे तक चल रही है।

error: Content is protected !!