नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने गिनाई अपनी प्राथमिकताएं, व्यापारियों के साथ कंधे पर कंधे मिलाकर चलने का लिया संकल्प–
नंदानगर: व्यापार मंडल नंदानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने नगर के समस्त व्यापारीगणों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हर व्यापारीवर्ग की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग आदि की समुचित व्यवस्था करवाई जाएगी। नगर में सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा। प्रत्येक व्यापारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। बीते दिनों हुए व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए नंदन सिंह रावत 204 मत हासिल कर विजयी घोषित हुए थे।


