क्षेत्रीय निदेशक संजय भटनगर ने कहा, लोगों की सामाजिक सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, कोई भी परिवार नहीं रहेगा बेसहारा —
गोपेश्वर: एसबीआई लाइफ की गोपेश्वर शाखा का वैदिक मंगलाचरण के साथ शुभारंभ हो गया है। शुभारंभ पर दिल्ली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक संजय भटनगर ने रिब्बन काटकर और गणेश पूजा कर शाखा का शुभारंभ किया। शाखा प्रबंधक शकुंतला भंडारी, चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत व अन्य मैनेजर ने क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय प्रबंधक व अन्य अधिकारीगणों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान भोटिया जनजाति की महिलाओं ने गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुतियां भी दी।

क्षेत्रीय निदेशक संजय भटनगर ने अपने संबोधन में बीमा क्यों जरुरी है और इसका महत्व क्या है, इसके बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसी भी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा नहीं है। एसबीआई लाइफ लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है। कोई भी अनहोनी होने पर लोग लेने के लिए ही पीड़ित परिवार के घर पहुंचते हैं। यदि पीड़ित को कोई देने जाता है तो वह है एसबीआई लाइफ का कर्मचारी। इस कार्य में न सिर्फ आप अपना भला करते हैं, बल्कि अपने से जुड़े परिवारों का भी भला करते हैं। उम्मीद है कि पांडाल में मौजूद सभी लोग अपने साथ पांच-पांच लोगों को जोड़ेंगे। चमोली में इस कार्य को इतना बढ़ावा दिया जाएगा, कि कोई भी परिवार बेसहारा नहीं रहेगा।

बैंक प्रबंधक शकुंतला भंडारी ने कहा कि शाखा के साथ 230 परिवार लाइफ मित्र के रुप में जुड़ गए हैं। इस मौके पर चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी कुमार, डीआरएम कमल शर्मा, बिसनेस मैनेजर राहुल जायसवाल, दीक्षा बिष्ट, प्रदीप, अनीता गड़िया, अंजना असवाल, कविता गड़िया, प्रमोद सेमवाल, मुकेश भंडारी, रीता वर्मा, अनीशा बुटोला, राजकुमार तिवारी, महावीर रावत, जसवीर के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।


