यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष के आश्वासन पर बदरीनाथ में तीर्थ पुरोहितों का धरना स्थगित–

by | Oct 19, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह ने आंदोलनकारियों से की मुलाकात, बदरीनाथ धाम के कई तीर्थ पुरोहितों ने छोड़ी भाजपा–

बदरीनाथ: पिछले 99 दिनों से अपनी मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे तीर्थपुरोहितों ने बृहस्पतिवार को यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया है। धरने का नेतृत्व कर रहे राम किशोर ध्यानी ने क्षुब्ध होकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ अन्य लोगों ने भी यूकेडी की सदस्यता ली।

यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात की और उनसे धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। कहा कि यूकेडी उनकी मांगों को लेकर जमीनी स्तर से लेकर कानूनी स्तर तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। हम हर मोर्चे पर तीर्थ पुरोहितों के साथ खड़े हैं।

मास्टर प्लान से प्रभावित तीर्थ पुरोहित भवन तोड़ने से पहले भवन दिलाने, जो भवन दिए जाएं उनकी रजिस्ट्री संबंधित के नाम कराने, बदरीनाथ धाम के मूल स्वरूप को वैसे ही रखने, तीर्थ पुरोहितों के पूजा पाठ आदि के लिए जगह निर्धारित करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलित हैं।

इस दौरान रामकिशोर ध्यानी, हीरालाल कोटियाल, सिद्धार्थ पालीवाल, विनय टोडरिया, किशनपाल ध्यानी सहित अन्य लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विजयंत निजवाला, बृजमोहन सजवाण, जवाहरलाल भट्ट, अर्जुन नेगी, ध्याम सिंह, अनूप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!