टिहरी (गढ़वाल)। जंगली मशरूम खाने से टिहरी जनपद के सुक्री गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना शनिवार की है। दादा दादी और पोती की मौत से सुकरी गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना में 11 साल की सलोनी की भी मौत हुई है। 11 साल की मासूम सलोनी दो भाइयों की इकलौती बहन थी, दोनों भाई और अन्य सभी सलोनी को बहुत प्यार करते थे, सलोनी परिवार की सबकी लाडली थी। रक्षाबंधन के त्यौहार का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन भाइयों की कलाई पर प्यार की डोर बांधने से पहले ही सलोनी दुनिया छोड़ कर चली गई। सलोनी को पेंटिंग का बहुत शौक था। सलोनी के साथ ही दादा, दादी की मौत से सलोनी के पिता सुरेश, मां ममता, बड़े भाई रजत और छोटा भाई अमन का रो रो कर बुरा हाल है। रजत इन दिनों देहरादून कॉलेज में प्रवेश लेने गया था जबकि अमन चाचा चाची के साथ पंजाब गया हुआ था। सलोनी पहले ऋषिकेश मैं पढ़ती थी और इसी वर्ष उसका दाखिला केंद्रीय विद्यालय सोरखंड भदौरा में कक्षा 5 में हुआ था। सलोनी के पिता सुरेश पंजाब में नौकरी करते हैं और चाचा सुंदर गांव की पेयजल लाइन के लाइनमैन का काम करते थे। रक्षा बंधन से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना ने रजत और अमन को हमेशा का दर्द दे दिया।
परिवार में सबकी लाडली थी सलोनी, रक्षाबंधन पर सूनी रह गई भाईयों की कलाई……
by laxmi Purohit | Aug 22, 2021 | दुर्घटना, नई टिहरी | 0 comments

Latest News
अभिभावकों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...
मुख्य शिक्षाअधिकारी के साथ ही शिक्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...
विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...
अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...
कोषागार का किया वार्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...
यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...
कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...
तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

