चमोली: करवाचौथ पर सुहागिनों ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना, मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान–

by | Nov 1, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

महिलाओं ने साज-श्रृंगार कर सामूहिक रुप से एकत्रित होकर सुनीं व्रत की कथा, महिलाओं में रहा उत्साह, बाजार में रही चहल-पहल–

चमोली: पति की लंबी उम्र की कामना लिए महिलाओं ने करवाचौथ पर्व पर निर्जला व्रत रखा। बुधवार को महिलाओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। सुबह पूजा-अर्चना व कथा सुनने के बाद सुहागिनों ने भगवान गणेश से अपने अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। रात को सुहागिनों ने चांद को अर्घ्य देकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोला।

कई महिलाओं ने साज- श्रृंगार कर सामूहिक रूप से एकत्रित होकर व्रत की कथा सुनी। साथ ही मांगल गीत गाकर पूजा संपन्न की। गोपेश्वर, जोशीमठ, पीपलकोटी, पोखरी, नंदानगर आदि क्षेत्र में महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर मंदिरों और घरों में सामूहिक पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु की कामना की। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर मेहंदी के स्टालों, ब्यूटी पार्लरों, सराफा बाजारों, कपड़ों और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर सजने-संवरने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ रही। करवा चौथ के दिन भी खरीदारी के लिए बाजारों में चहल-पहल रही।

जिन महिलाओं का पहला व्रत है उनके व्रत के लिए सुहागिनों के साथ साथ परिजन भी खास उत्साहित हैं। कई जगहों पर मेहंदी के स्टॉल लगाए गए थे, जहां सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटी रही। विवाहिताओं ने हाथों और पैरों पर मेहंदी लगवाई। ग्रामीण क्षेत्रों से भी महिलाएं सामान की खरीदारी के लिए बाजार पहुंची हुई थी।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!