संस्कृति: पोखरी में सात दिवसीय चंद्रशिला नंदाकुंंड किसान विकास मेले का हुआ रंगारंग आगाज–

by | Nov 3, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

छात्राओं और लोक गायकों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां,

संवाद न्यूज एजेंसी-

पोखरी: चंद्रशिला नंदाकुंड किसान विकास मेला सात दिवसीय शुक्रवार से शुरू हो गया है। मेले में सात दिनों तक सांस्कृ​तिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। मेले का उद्घाटन स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्वर्गीय माधव मिश्रा की धर्मपत्नी कमला देवी ने किया।

यह मेला चांदनीखाल धौड़ा में आयोजित हो गया है। मेले के जनक पूर्व मंत्री व बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि मेलों से जहां विकास होता है, वहीं, आपसी भाईचारा और मेल मिलाप भी बढ़ता है। यह मेला पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र सिंह भण्डारी की कर्म भूमि खदेड़ में हो रहा है ।यहां के लोगों ने गोरखो को खदेड़ा इस लिए यहां का नाम खदेड़ पड़ा। यह मेला सबका है। सभी लोगों की सहभागिता से यह मेला संचालित किया जा रहा है। पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों की दशा सुधारने के प्रस्ताव उन्होंने शासन को भेज रखें है। लेकिन एक वर्ष से शासन में लटके हुए हैं ।विपक्ष के साथ सरकार सौतेला ब्यवहार कर रही है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री रहते हुए देवस्थान में बी फार्मा कालेज के लिए 80 नाली जमीन उपलब्ध कराकर एक करोड रूपए स्वीकृत करवाए थे। लेकिन भाजपा सरकार ने उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया ।जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भण्डारी ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति धरोहर है ।इन्ही से हमारी पहिचान होती है।

स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्व. माधव मिश्रा की धर्मपत्नी ने मेला उद्धाटन कर कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। उन्होंने आम लोगों से मेले में स्थापित विभिन्न विभागों के स्टॉल से योजनाओं की जानकारी हासिल करने का आह्वान किया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र सिंह नेगी, मेला अध्यक्ष शिशुपाल बर्त्वाल, ज्येष्ठ प्रमुख पूरण सिंह नेगी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, प्रधान नवीन राणा, इस अवसर पर सहकारी बैंक के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह नेगी, बीरेंद्र भण्डारी,मेला अध्यक्ष शिशुपाल वर्तवाल, प्रधान संगठन के ब्लांक अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह राणा,काण्ड ई चन्द्रशिला के प्रधान नवीन राणा,किमोठा के प्रधान मधुसूधन किमोठी, मसोली के प्रधान देवेंद्र लाल,तोणजी के प्रधान मुकेश नेगी, कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष सन्तोष चौधरी, बलवीर परमार,भरत नेगी, रघुनंदन नेगी,जौरासी के प्रधान विनोद लाल,शरद बुटोला, जगमोहन वर्तवाल, मोहन सिंह वर्तवाल, महिपाल रावत, तेजपाल वर्तवाल,खण्ड विकास अधिकारी पन्ना लाल आर्य, थानाध्यक्ष दिलवर सिंह कण्डारी, अनिल नेगी, मनोज पुंडीर,रथ प्रभारी चित्रा धीमान,पशु चिकित्साधिकारी डा अमित पाल पंवार, यशवंत नेगी ए डी ओ समाज कल्याण , देवेन्द्र पंवार , विधुत विभाग के अवर अभियंता धीरेन्द्र भण्डारी,जल संस्थान के अवर अभियंता मनमोहन सिंह राणा, बीरेंद्र सिंह कण्डारी सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि , विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे ।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!