चमोली: नाबालिग की शादी कराने के मामले में आरोपी युवक की मां, पिता और बहन को भेजा जेल–

by | Nov 4, 2023 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त के परिजनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पुरसाड़ी कारागार भेजा–

गोपेश्वर: बीते अप्रैल माह में नाबालिग लड़की की शादी कराने और पोक्सो अधिनियम के तहत आरोपी युवक के परिजनों को कर्णप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी की माता, पिता और बहन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पुरसाड़ी कारागार भेज दिया है। जबकि मुख्य आरोपी युवक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

जानकारी के अनुसार, कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह मामला अप्रैल 2023 का है। पीड़िता के पिता ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी थी कि अशोक चंद्र निवासी कुरझण जिला रुद्रप्रयाग ने बहला फुसलाकर उनकी नाबालिग बेटी के साथ संबंध बनाए जिससे वह गर्भवती हो गई। उसके बाद आरोपी के परिजनों ने नाबालिग बेटी से उसकी शादी करा दी। पुलिस ने मामले में आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की जांच में परिजनों की संलिप्तता भी पाई गई। जिस पर कर्णप्रयाग थाना पुलिस ने आरोपी की मां, पिता और बहन को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। किसी भी नाबालिग लड़की से विवाह करने पर बाल विवाह निषेध अधिनियम लागू होता है। जिसके अंतर्गत इसे अपराध घोषित किया गया है। इस अधिनियम के तहत लड़के की शादी की उम्र 21 साल और लड़की की 18 साल तय की गई है।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!