मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के अमर शहीदों को किया नमन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखंड की पौराणिक संस्कृति की छलक दिखी–
गैरसैंण: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विधानसभा भवन भराडीसैंण में भव्य रैतिक परेड और रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री द्वारा अनुशासित और भव्य रैतिक परेड के लिए पुलिस परिवार को बधाई देते हुए परेड की सराहना की गयी। रैतिकपरेड़ की कमान अपर पुलिस अधीक्षक संचार विपिन कुमार द्वारा सभांली गयी जिनकी बुलंद आवाज एवं बेहतर कमांड ने उपस्थित दर्शकों का ध्यान खींचा।

भराडीसैण विधानसभा के प्रागंण में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं अन्य संस्थानों से आए बाल कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें उत्तराखण्ड़ की पैराणिक संस्कृति की छलक दिखाई दी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड़ राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक भूपाल राम टम्टा, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, पुलिस महानिरीक्षक करन सिंह नग्न्याल, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी आदि मौजूद रहे।



