अगस्त्यमुनि:​रामलीला में सूर्पनखा ने जमाया रंग, एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुतियों पर लक्ष्मण भी रहे दंग–

by | Nov 12, 2023 | मनोरंजन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

सिल्लाब्राह्मणगांव के उदयनगर में चल रहे रामलीला मंचन में सीता हरण की लीला का हुआ आयोजन, सीता हरण की लीला को देख​ भाव विभोर हो उठे दर्शक–

अगस्त्यमुनि: ग्राम पंचायत सिल्लाब्राह्मणगांव के उदयनगर में चल रहे रामलीला मंचन में शनिवार रात को सीता हरण की लीला मंचन हुआ। इस दौरान कलाकारों ने अपने अ​भिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खासकर सूर्पनखा के एक के बाद एक गानों से पांडाल रोमांचित हो गया। कई दर्शक पांडाल के आगे ही नाचने लगे।

मंचन का शुभारंभ बुजुर्ग फगणू लाल और उनके पुत्र डॉ. दिनेश चंद्रा ने रिब्बन काटकर किया। डॉ. दिनेश चंद्रा ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इसके बाद मंचन के प्रथम सीन लक्ष्मण द्वारा सूर्पनखा की नाक काटना से लेकर भगवान राम द्वारा मारीच का वध, सीता हरण और जायु रावण के युद्ध तक की लीला का मनोहर मंचन किया गया है। सीता हरण की लीला के मंचन को देख दर्शक विभोर हो उठे।

सूर्पनखा रावण के पास जाती है और वहां एक तपस्वी द्वारा नाक काटे जाने के विषय में अपने भाई को बताती है। इसको सुन रावण ने कहा कि उन तपस्वी की इतनी हिम्मत जिन्होंने मेरी बहन की नाक को काट डाला। इसके बाद रावण सीता का हरण कर देता है। इसका विरोध करने पर रावण का जटायु के बीच युद्ध हुआ। श्रीराम का अ​भिनय संतोष ने, लक्ष्मण का संदीप ने, सीता का सुभाष ने, सूर्पनखा का गोलू ने, खर का अमित ने, दूषण का अनूप ने और रावण का अ​भिनय कुंवर लाल ने किया। रामलीला की व्यवस्था में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुंवर लाल, अमर लाल, विजय प्रकाश, रामचंद्र लाल, पुष्कर सिंह, गोविंद सिंह, सत्यपाल, भरत लाल आदि का सहयोग रहा।

Latest News

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...
error: Content is protected !!