चमोली:खैनुरी गांव के ग्रामीणों का धरना 26वें दिन भी रहा जारी–

by | Nov 20, 2023 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

अपर चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग की बदहाल ​स्थिति पर आक्रो​शित हैं ग्रामीण, शासन-प्रशासन की कार्रवाई का है इंतजार–

चमोली: अपर चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन, धरना प्रदर्शन सोमवार को 26वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने अनशन स्थल पर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अपर चमोली-खैनुरी सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर दशोली विकासखंड के खैनुरी के ग्रामीण अक्तूबर माह से धरने पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चार साल से वे इस सड़क की मरम्मत को लेकर शासन-प्रशासन को ज्ञापन देते आए हैं। लेकिन सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। गड्ढों में तब्दील हुई सड़क पर लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।

जिसके चलते ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। धरना देने वालों में रघुवीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पान सिंह खत्री, खीम सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह रावत, विरेंद्र सिंह खत्री, नितिन नेगी, चंदन सिंह नेगी, अरुण पंवार, गोविंद सिंह नेगी, विरेंद्र सिंह पंवार थे। उनके सहयोग में जयप्रकाश पंवार, अ​भिषेक खत्री, कान सिंह खत्री भी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!