सुरंग से बाहर आए श्रमिकों के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मनाई दीवाली–

by | Nov 30, 2023 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों के साथ लगाए ठुमके, भेलो खेला, श्रमिक भी गढ़वाली गीतों पर जमकर नाचे–
देहरादून: सिलक्यारा सुरंग से बाहर निकाले गए 41 मजदूरों और उनके रिश्तेदारों ने बुधवार रात को मुख्यमंत्री आवास परिसर में दीवाली मनाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी श्रमिकों के साथ ठुमके लगाए। मुख्यमंत्री ने भोले भी खेला। देर रात तक श्रमिक गढ़वाली गीतों पर ​​थिरकते रहे।
सभी मजदूरों का सबसे पहले स्वागत किया गया, इसके बाद उनका माल्यार्पण हुआ। उन्हें भोजन कराया गया। जिसमें गढ़वाली व्यंजन परोसे गए। मजदूरों ने बातचीत में कहा कि दूसरा जन्म मिला है। भगवान और सरकार ने उन्हें जीवनदान दिया है, इन पलों को खुशी से बिताएंगे। केंद्र और राज्य सरकार ने उन्हें नया जीवन दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान सांस्कृतिक टीमों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 41 श्रमिकों को एक-एक लाख रुपये के चेक भी वितरित किए। इस दौरान श्रमिक खुश नजर आ रहे थे। बृहस्पतिवार को श्रमिक अपने-अपने घरों को लौट जाएंगे।

error: Content is protected !!