सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, 108 वाहन सेवा की मदद से कार से बाहर निकाले घायल, घायलों को किया गया रेफर–
जोशीमठ:चांई रोड पर शुक्रवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में चालक समेत चार लोग सवार थे, चारों घायल हुए हैं। चालक व एक नेपाली मूल का व्यक्ति गंभीर घायल हुए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली जोशीमठ को सचना प्राप्त हुई की कार चाईगाँव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना पर कोतवाली जोशीमठ से पुलिस बल मौके पर पहुँचाजहाँचाई गावं जाने वाली सड़क पर वाहन संख्या UA 07 L 7844 (आल्टो कार) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। वाहन में 04 लोग सवार थे जो कि वाहन के अन्दर ही फंस गये थे। पुलिस एवं स्थानीय व्यक्तियों द्वारा उक्त चारों घायलों का रेस्क्यू कर तत्काल निजी एवं 108 के माध्यम से जोशीमठ चिकित्सालय भेजा गया। जिसमें से गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है।
नाम पता घायल-
1. मखन लाल पुत्र झगड़ी लाल उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम रेगड़ी कोतवाली जोशीमठ (चालक/हायर सेंटर रेफर)।
2. तेजपाल निवासी रेगड़ी उम्र लगभग 37वर्ष (नेपाली मूल/ हायर सेंटर रेफर)।
3. सुरेंद्र लाल पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम करछी कोतवाली जोशीमठ उम्र लगभग 35 वर्ष। (सामान्य चोटे )
4. राकेश पुत्र पुष्कर लाल निवासी ग्राम तुगशीकोत. जोशीमठ उम्र लगभग 32 वर्ष। (सामान्य चोटे)