आस्था: सोनला गांव में पांडव देवताओं ने घर-घर जाकर दिया भक्तों को आशीर्वाद–

by | Dec 26, 2023 | आस्था, चमोली, संस्कृति | 0 comments

पांडव नृत्य आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, ढोल दमाऊं की थाप पर नृत्य कर रहे पांडव परिवार–

नंदप्रयाग (चमोली)। सोनला गांव में 21 दिसंबर से पांडव नृत्य आयोजन चल रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है। पांडव नृत्य आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए कई ग्रामीण अपने गांव पहुंचे हुए हैं, जिससे गांव में चहल-पहल बनीं हुई है। मंगरोली गांव के पूर्व प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता तेजवीर कंडेरी ने बताया कि प्रतिदिन पांडव परिवार अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ ढोल दमाऊं की थाप पर अद्भुत नृत्य कर रहे हैं। इन पौरा​णिक धार्मिक कार्यक्रमों के संरक्षण के लिए सभी को आगे आने की जरुरत है।

पांडव पश्वा-

बदरीनाथ हाईवे पर स्थित सोनला गांव में इन दिनों पांडव नृत्य की धूम मची हुई है। प्रतिदिन पांडव पश्वा अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य कर रहे हैं। मंगलवार को पांडवों ने घर-घर जाकर अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया। सोनला गांव में लंबे समय बाद पांडव नृत्य का आयोजन हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति के दीपक सजवाण, कुलदीप कंडेरी, अरविंद सजवाण, प्रदीप, आशीष, प्रकाश और कुलदीप ने बताया कि पांडव नृत्य का आयोजन 21 दिसंबर से शुरु हुआ, जबकि समापन 29 को होगा।

पांडव पश्वा-

उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए प्रवासी ग्रामीण भी अपने घरों को पहुंचे हुए हैं। पांडव नृत्य आयोजन के दौरान पांडवों के अवतारी पुरुष गंगा स्नान के लिए भी जाएंगे। पांडव नृत्य के समापन पर गांव में सामूहिक भोज का आयोजन होगा।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!