चमोली:सड़क की मांग को डुमक के युवाओं ने शुरू की पदयात्रा–

by | Jan 1, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

गांवों में ग्रामीणों ने रैली निकालकर किया पदयात्रा का आरंभ, पहले दिन उर्गम घाटी के बांसा गांव पहुंचे युवक–

गोपेश्वर: ले मशालें चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के अब अंधेरा जीत लेंगे लोग मेरे गांव के कह रही है झोपड़ीऔ’ पूछते हैं खेत भी, कब तलक लुटते रहेंगे लोग..इस गीत के साथ डुमक गांव के ग्रामीण अब सड़क निर्माण के लिए पदयात्रा पर निकल गए हैं। सोमवार को पदयात्रा उर्गम घाटी के बांसा गांव पहुंची।

मंगलवार को गांव में बैठक के बाद यात्रा आगे पहुंचेगी। सैंजी लग्गा मैकोटवेमरूस्यूंणडुमकसड़क को पुराने समरेखण से बनाने की मांग को लेकर डुमक के युवाओं ने सोमवार को पदयात्रा शुरू कर दी है। साल के पहले दिन ग्रामीणों ने रैली निकालकर पदयात्रा का आरंभ करते हुए सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सोमवार को डुमक गांव में रैली का आयोजन किया गया, जिसके बाद युवाओं ने पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा कलगोठ गांव होते हुए देर शाम को वांसा गांव पहुंची। जहां महिला मंगलदल व युवक मंगलदल ने युवाओं का स्वागत किया। लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि पदयात्रा उन सभी गांवों से होकर गुजरेगी जो इस सड़क से लाभांवित होंगे।

संयुक्त संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि हम सभी गांवों को सड़क से जोड़ने के पक्ष में हैं, लेकिन हमारे गांव को सड़क से वंचित किया जा रहा है। गांव को सड़क से जोड़ने के लिए हम हर स्तर पर जाकर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान लक्ष्मण सिंह सनवाल, मंदोदरी देवी, शकुंतला देवी, सुभद्रा देवी, गंगा सिंह, राजेंद्र सिंह, सोवत सिंह, बच्ची देवी के साथ ही कई लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों में सड़क निर्माण की धीमी प्रगति को लेकर आक्रोश है। अब यह आक्रोश कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगा।

Latest News

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...
error: Content is protected !!