गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन से महिला के पेट से निकाला सात किग्रा का ट्यूमर-

by | Aug 25, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

चमोली (गोपेश्वर)। गोपेश्वर में स्थित गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंध हो गई हैं। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होने से अब मरीजों को बेस अस्पताल श्रीनगर के साथ ही किसी भी अन्य जनपद में इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ रहा है। यही वजह है कि जिला अस्पताल में सुबह से दोपहर तक इलाज के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। बुधवार को जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ सर्जन डा. ललित पुनेठा की टीम ने एक महिला का ऑपरेशन कर उसके पेट से सात किलोग्राम का ट्यूमर निकाला। महिला इसके बाद स्वस्थ है। चिकित्सालय प्रशासन ने बताया कि पीपलकोटी के नौरख गांव की पुष्पा देवी को उसके परिजनों ने पांच दिन पहले जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। उसके पेट में दर्द हो रहा था। जब अस्पताल में उसका अल्ट्रासाउंड किया गया तो उसके पेट में ट्यूमर निकला। डा. पुनेठा ने ऑपरेशन के जरिए ट्यूमर को निकालने की बात कही।बुधवार को डा. पुनेठा के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम ने महिला का सफल ऑपरेशन किया। जिसके बाद महिला स्वस्थ है। गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने पर लोगों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। वहीं, वरिष्ठ सीएमएस डा. जीएस राणा भी व्यस्थता के बावजूद भी जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। वहीं, डा. पुनेठा की बेटी महिला रोग विशेषज्ञ डा. दिव्या पुनेठा भी अभी तक लगभग 25 महिलाओं के ऑपरेशन के जरिए प्रसव करा चुकी है। 

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!