ग्रामीणों की पदयात्रा पहुंची कौंज-पोथनी गांव, जन समर्थन जुटाया, तहसील प्रशासन के आश्वासन पर टाला जिलाधिकारी का पुतला दहन कार्यक्रम, विरोधियों का पुतला फूंका–
जोशीमठ। डुमक गांव में चल रहे सड़क निर्माण आंदोलन की कमान अब महिलाओं ने अपने हाथों में ले ली है। बृहस्पतिवार को आक्रोशित महिलाओं का जिलाधिकारी का पुतला जलाने का कार्यक्रम था, लेकिन तहसील प्रशासन के आश्वासन पर यह निर्णय वापस ले लिया गया। जिसके बाद सड़क विरोधियों का पुतला आग के हवाले कर दिया गया। वहीं, ग्रामीणों का क्रमिक धरना बृहस्पतिवार को 16वें दिन भी जारी रहा। इधर, ग्रामीणों की जनसमर्थन जुटाने के लिए चल रही हल्ला बोल पदयात्रा भी कौंज-पोथनी गांव पहुंच गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता देवी ने कहा कि इस मोटर मार्ग समर्थन में हमारा पूरा सहयोग है खडरा गांव की विनोद सिंह कहते हैं कि इस समर्थन में हमारा सहयोग पूरा रहेगा,
उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को गोपेश्वर में होने वाले प्रदर्शन में हमारे ग्राम सभा की तरफ से पूरा सहयोग दिया जाएगा। पदयात्रा में शामिल लक्ष्मण सिंह सनवाल ने बताया कि लोगों का समर्थन मिल रहा है और इस आंदोलन को तेज किया जाएगा।

डुमक के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह सनवाल ने कहा कि महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने फोन पर वार्ता कर कहा कि प्रशासन बात करेगा जिलाधिकारी चमोली को बात करने की बात कही गई, धरने में बैठने वालों में गीता भंडारी वन पंचायत सरपंच डुमक, महिला मंगल दल अध्यक्ष बबीता भंडारी, सूरज सिंह, अनीता देवी उर्मिला देवी दिनेश सिंह गोदावरी देवी बच्ची देवी, लक्ष्मी देवी, रुक्मिणी देवी अंकिता संजय सिंह अनुसूया देवी आंदोलन के उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी प्रेम सिंह सनवाल आज लोग धरने में बैठे।