नंदप्रयाग में आयोजित जिला सम्मेलन में बोले जनजाति मोर्चे के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार, विकास की मुख्य धारा से जुड़ेंगे सीमांत गांव–
नंदप्रयाग: भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चे का बृहस्पतिवार को नंदप्रयाग के खेल मैदान में जिला सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में जनपदभर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान संगठन को मजबूती देने और जनजाति के लोगों के विकास पर चर्चा हुई। कहा गया कि आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरु कर दी जाएंगी। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश महासचिव राकेश कुमार का जिलाध्यक्ष कीरत सिंह भंडारी ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि राज्य की डबल इंजन की सरकार हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है। देश में मोदी है तो मुमकिन है का नारा बुलंद हो रहा है। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भोटिया जनजाति के ग्रामीणों को शीतकालीन प्रवास स्थलों पर मालिकाना हक और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। सरकार से बात की जाएगी।
मोर्चे के जिलाध्यक्ष कीरत सिंह भंडारी ने संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस मौके पर प्रदेश सह संयोजक विशन सिंह, काशीपुर के संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी धर्म सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, चंद्र सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य किशोर बड़वाल, मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह रावत, अनुसूजित जनजाति के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बुटोला, जिला उपाध्यक्ष राम सिंह राणा, जिला महामंत्री दीपक भंडारी व भूपेंद्र रावत, जिला कोषाध्यक्ष बलवीर रावत, बलवीर राणा, प्रताप सिंह राणा, पूर्व प्रधान तेफना सुरेंद्र सिंह रावत, नंदी राणा, दीपा मोल्फा आदि मौजूद रहे।
