जीआईसी गोपेश्वर के सभागार में आयोजित हुआ सम्मेलन, गढ़वाल सांसद हुए शामिल–
गोपेश्वर। बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जनपद चमोली की तीनों विधासभाओं में नव मतदाता सम्मेलन सम्पन्न हुए। बदरीनाथ विधानसभा में का नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम गोपेश्वर राजकीय इंटर काॅलेज गोपेश्वर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम को वर्चुवल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने नव मतदाताओं से कहा कि आपका हर वोट देश में स्थाई सरकार दे सकता है और स्थाई सरकार देश को मजबूत बनाने में अत्यंत आवश्यक है। आज देश दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। देश के प्रति विदेशी लोगों की सोच बदली है। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आज का छात्र हर सामाजिक गतिविधियों में जागरुक है और लोकतंत्र में जागरुकता बहुत जरुरी है। इसलिए प्रत्येक मतदाता को जानकारी होनी चाहिए कि देश सही दिशा में ले जाना है। इसके लिऐ कौन हमारा नेता होना चाहिए ये जो हमारे भविष्य को सुरक्षित कर सके। हमारा नेता ऐसा होना चाहिए जो हमारे सपनों की गारंटी ले, अपने वोट से भ्रष्टाचार में डूबे नेताओं को स्वच्छ लोकतंत्र व्यवस्था में से बाहर कर स्वच्छ छवि के नेतृत्व को चुनना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश भारत को मजबूत बनाने और विकसित भारत बनाने की जिम्मेदारी नव मतदाताओं के ऊपर है। आज देश ने भौतिक और सामाजिक रूप से विकास तो किया ही है साथ ही आध्यात्मिक रूप से भी भारत पूरी दुनिया में अध्यात्म का केंद्र बना है। ये सब तब हुआ जब आपके एक एक वोट ने शसक्त सरकार बनाई।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला सहप्रभारी रुद्रप्रयाग रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, कार्यक्रम संयोजक व युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष मनोज भंडारी, जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणउी सदस्य संदीप रावत, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेंद्र ममगाईं, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, भाजपा जिला कार्यलय प्रभारी विनोद कनवासी, पुर्व प्रमुख दशोली व भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत बिष्ट, महेन्द्र नेगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सद्स्यबिक्रम बर्तवाल, जिला अनूसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अमित कुमार मैंडी,गोपेश्वर नगर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र राणा, दशोली मंडल अध्यक्ष बल्लभ थपलियाल, पोखरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार, गोपेश्वर मंडल महामंत्री उमेश भट्ट,महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट, पीपल कोटी मंडल महामंत्री दीपक पंत, युवा मोर्चा गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत,अध्यक्ष महिला मोर्चा लक्ष्मी बिष्ट महामंत्री आरती रावत सोशियल मीडिया प्रभारी शान्ति पंवार, मंडल मंत्री संतोषी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा संजय कुमार ने किया।