चमोली: नेल कुड़ाव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सगर की टीम ने जीता क्रिकेट का फाइनल मैच–

by | Jan 27, 2024 | खेल, चमोली | 0 comments

नेल कुड़ाव में आयोजित स्वर्गीय धनेश्वरी मेमोरियल क्रिकेट का शनिवार को हुआ फाइनल, पुरस्कार हुए वितरित–

गोपेश्वर: जिला मुख्यालय के समीप नेल कुड़ाव गांव में आयोजित स्वर्गीय धनेश्वरी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मैच सगर एकादश ने जीत लिया। सगर एकादश ने फाइनल में रुद्रा एकादश कुड़ाव की टीम को हराकर ट्राफी अपने नाम की।

नेल कुड़ाव में चल रही प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। 18 ओवर के मैच में टास जीतकर रुद्रा एकादश ने 154 रन बनाए। जिसमें नितिन ने 70 रनों की पारी खेली। जवाब में सगर की टीम ने 16.4 ओवर में मैच जीत लिया। सगर की ओर से विवेक भंडारी 45 रन बनाकर नाबाद रहे। मैन आफ द मैच पांच विकेट लेने वाले सगर के नितिन को चुना गया। विजेता टीम को ट्राफी के साथ 25 हजार रुपये जबकि उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ 15 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजक उपेंद्र असवाल, विनोद भंडारी, देवेंद्र सिंह रावत के साथ ही वि​भिन्न गांवों से पहुंचे खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!