चमोली: जिला पंचायत में सूचना के अधिकार अ​धिनियम के तहत अ​धिकारियों को दिया प्र​शिक्षण–

by | Jan 30, 2024 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

लोक सूचना अधिकारियों व सहायक सूचना अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षणा शुरू–

गोपेश्वर (चमोली): सूचना के अ​धिकार​अ​धिनियम के तहत मंगलवार से जिला पंचायत सभागार में जिले के लोक सूचना अधिकारियों व सहायक सूचना अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रशिक्षण के पहले दिन सूचना के अधिकार की मूल भावना, उद्देश्यों व बारीकियों से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण कार्यशाला का आरंभ मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने किया। उन्होंने सभी को प्रशिक्षण को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षक जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल व कृषि एंव भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. आशुतोष बत्र्वाल ने सूचना अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि लोक प्राधिकारी की पहुंच में जो भी सामग्री प्रिंट या इलेक्ट्रानिक रूप में उपलब्ध है वह सूचना की श्रेणी में आता है।

प्र​शिक्षण में मौजूद लोक सूचना अ​धिकारी-

उन्होंने आरटीआई से संबंधित पंजिका की नियमित समीक्षा के साथ आवेदनों का शीघ्रता के साथ निस्तारण पर जोर दिया।इस दौरान उप वन संरक्षक सर्वेश कुमार दुबे, एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, अधिशासी अभियंता अला दिया, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एसके रतूड़ी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य सहित 50 से अधिक विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!