जल्द होंगे आदेश जारी, वर्ष 1988 बैच की आईएएस राधा रतूड़ी संभाल चुकी हैं विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी–
देहरादून: उत्तराखंड को इस फरवरी माह में पहली महिला मुख्य सचिव मिल जाएंगी। वर्ष 1988 बैच की आईएएस राधा रतूड़ी राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी। उनकी छवि कुशल प्रशासन और ईमानदार अफसर की है।
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु का कार्यकाल 31 जनवरी को पूरा हो गया है। अब मुख्य सचिव का पद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को सौंपने की तैयारी है। अभी मौजूदा समय में वे अपर मुख्य सचिव पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अभी तक विभिन्न विभागों में अपनी जिम्मेदारी का सफलतम निर्वहन किया है। अब उत्तराखंड राज्य गठन के बाद वे पहली महिला मुख्य सचिव होंगी।