चमोली: मंडल घाटी के सुनील सिंह बिष्ट को अपर पुलिस महानिदेशक ने किया पुरस्कृत–

by | Feb 4, 2024 | चमोली, सम्मान | 0 comments

सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए हमेशा सबसे आगे रहते हैं सुनील सिंह बिष्ट, प्रश​स्ति पत्र के साथ मिला नगद पुरस्कार–

गोपेश्वर: अपर पुलिस महानिदेशक अपराध और कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले चमोली जनपद के मंडल घाटी के सुनील सिंह बिष्ट को प्रशस्ति पत्र और दस हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सुनील बिष्ट द्वारा कई जगहों पर वाहन दुर्घटना व अन्य किसी भी दुर्घटना में घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ-कुंड हाईवे पर पूर्व में हुई वाहन दुर्घटनाओं में भी सुनील बिष्ट घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सबसे आगे रहे। वे स्वयं के खर्चे में घायलों को अस्पताल तक पहुंचाते हैं। घाटी के सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सुनील सिंह बिष्ट कई असहाय लोगों की मदद के लिए भी आगे रहते हैं। कहा कि घाटी में कई अन्य लोग ऐसे हैं जो असहाय व निर्धन लोगों की निस्वार्थ सेवा में लगे रहते हैं।

error: Content is protected !!