बढ़ते राजनीतिक कदम: महेंद्र भट्ट जाएंगे राज्यसभा, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर–
दैहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सदस्य के लिए नामित हुए हैं। महेंद्र भट्ट के राज्यसभा सदस्य नामित होने पर चमोली भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन ने खुशी जताई है। संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि महेंद्र भट्ट संगठन के पुरोधा हैं, उन्होंने लंबे समय से संगठन के लिए अपना जीवन का समर्पण किया है। जनपद के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी खुशी व्यक्त की है। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष तारेंद्र दत्त थपलियाल ने कहा कि महेंद्र भट्ट ने अभी तक का अपना जीवन संगठन के लिए समर्पित किया है। वे उत्तराखंड के नीरेंद्र मोदी हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी मयंक पंत ने कहा कि महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में संगठन तरक्की कर रहा है। उन्होंने चमोली जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने जमीनी कार्यकर्ता को आगे बढ़ने की सीख दी है।