शाबास सरोजनी: खेलो इंडिया में उत्तराखंड को मिला पहला स्वर्ण पदक–

by | Feb 18, 2024 | खेल, चमोली | 0 comments

चमोली जनपद के सरोजनी ने दिलाया राज्य को पहला स्वर्ण पदक, बर्फबारी में हुई नेशनल स्नो शू चैंपियन​शिप–

जोशीमठ (चमोली): खेलो इंडिया के तहत सोनमर्ग में चल रही प्रतियोगिता में चमोली की सरोजनी ने उत्तराखंड को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में नेशनल स्नो शू चैंपियनशिप में सरोजनी ने स्वर्ण पदक जीता है।


उत्तराखंड टीम की ​खिलाड़ी सरोजनी-

देवाली ब्लॉक के चौड़ गांव की सरोजनी एक सामान्य परिवार से ताल्लुकात रखती है। उसके पिता गंगा सिंह एक काश्तकार हैं जबकि माता रुकमा देवी गृहणी है। जब सरोजनी ने स्वर्ण पदक जीता तो सोनमर्ग में बर्फबारी चल रही थी।

error: Content is protected !!