आक्रोश में गंगोलगांव: ग्रामीणों ने जल निगम के अ​धिशासीअ​​भियंता के सामने जताया आक्रोश–

by | Feb 26, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

महिलाओं ने कहा, किसको पूछकर देवर खडोरा के लिए पेयजल लाइन का निर्माण कर रहा विभाग, पढ़ें, क्या कहते हैं अ​धिशासी अ​भियंता–

गोपेश्वर: जिला मुख्यालय के समीप नगर पालिका परिषद के गंगोलगांव के ग्रामीणों ने गांव के गिमगिमतोक के पानी को किसी अन्य गांव को देने से साफ इनकार कर दिया है। सोमवार को ग्रामीणों ने इस मामले में गोपेश्वर में जल निगम के अ​​धिशासीअ​भियंता वीके जैन से भेंट की। कहा कि जल निगम किसको पूछकर गांव के पानी को देवर खडोरा गांव ले जा रहा है। कहा कि गर्मियों में गंगोलगांव में ही पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसी ​स्थिति में गांव के पानी को अन्य गांव में ले जाने नहीं देंगे। कुछ देर तक जल निगम के अ​धिशासीअ​भियंता ने ग्रामीणों के आक्रोश को झेला। उसके बाद आश्वासन दिया कि ग्रामीणों से वार्ता की जाएगी, यदि ग्रामीण नहीं माने तो योजना को बंद कर दिया जाएगा।

अधिशासी अभियंता वीके जैन को गांव की कविता देवी, शशि देवी, विशंबरी देवी, मनीषा देवी, कुसुम देवी, सुलोचना देवी, सुनीता रावत आदि ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उनके गांव के गिमगिमतोक में स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से देवर खडोरा के लिए पेयजल लाइन प्रस्तावित है। कहा कि लाइन बिछाने के लिए सर्वे कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जबकि गांव के लोग पहले से ही इसका विरोध करते आ रहे हैं।

बिना ग्रामीणों की सहमति के इस तरह पेयजल लाइन का काम करना पूरी तरह से गलत है। इस स्रोत से गोपेश्वर, गंगोलगांव और सगर गांव के लिए पेयजल आपूर्ति होती है। यहां से पानी दूसरी जगह ले जाने पर पूरे क्षेत्र पर असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि इस योजना को निरस्त नहीं किया गया तो वे आंदोलन शुरु कर देंगे।

Latest News

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...
error: Content is protected !!