राज्य में 25 हजार से अधिकउपनलकर्मी होंगे लाभान्वित, विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे उपनलकर्मी–
देहरादून:उपनल कर्मियों के मानदेय में दस प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। इसका शासनादेश भी जारी हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
सरकार के इस आदेश से राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत 25 हजार से अधिक कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पूर्व 2020 में सरकार ने उपनल कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की थी। हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपनल कर्मियों के मानदेय में दस प्रतिशत की वृद्धि करने का आश्वासन दिया था।
इसी क्रम में सोमवार को सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र कुमार चौधरी ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उपनल कर्मियों के यात्रा व दैनिक भत्ता शासन की सहमति से उपनल द्वारा निर्धारित दरों से देय होगा।


