चमोली: महिलाओं में जोश भर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी–

by | Mar 6, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं ने देखा प्रधानमंत्री मोदी का लाइव प्रसारण–

गोपेश्वर। चमोली जनपद में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे के 18 मंडलों में तीन दिवसीय शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा।

मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव के नेतृत्व में जनपद के 18 मंडलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जनपद की महिलाओं में जोश भर दिया। कहा कि प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के बारासात में नाराशक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। जिसे संपूर्ण देश की महिला शक्ति ने लाइव देखा।

error: Content is protected !!