चमोली: उर्गम घाटी के भेंटा-भर्की गांव में तीन दशक बाद आयोजित होगी मां कालिंका की देवरा रथयात्रा–

by | Mar 11, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

आयोजन की तैयारियों में जुटे ग्रामीण, जिला​धिकारी को सौंपा ज्ञापन, मेले की रूपरेखा से कराया अवगत, प्रशासन से सुविधाएं मांगी–

गोपेश्वर: उर्गम घाटी के भेंटा-भर्की गांव में तीन दशक बाद मां कालिंका देवी की देवरा रथयात्रा आयोजित की जाएगी। यह धार्मिक आयोजन आगामी वर्ष में आयोजित होगा। उर्गम घाटी के गांव-गांव में यह यात्रा नौ माह तक आयोजित होगी। देवरा यात्रा को लेकर श्री फ्यूंलानारायण, श्री नंदा देवी स्वनुल देवी मेला एवं जात समिति ने प्रशासन से मेले के दौरान क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की मांग की है।

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में समिति की ओर से कहा गया है कि मेले में बड़ी संख्या में बाहर से भी लोग पहुचेंगे। इसलिए हेलंग-उर्गम सड़क का कार्य समय पर पूरा किया जाए। भेंटा-भर्की सड़क के तहत निर्माणाधीन दो पुलों का कार्य जल्द पूरा कराया जाए। क्षेत्र के पैदल रास्तों की मरम्मत कराई जाए, भर्की से कल्पेश्वर तक जिला पंचायत के पैदल रास्ते को भी सुधारा जाए। मेला कोराड़ी व चोपता तक में होगा, इन जगह पर उरेड़ा से 15 स्ट्रीट लाइटें व जल संस्थान से पेयजल नल लगाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

ज्ञापन भेजने वालों में भर्की की प्रधान मंजू देवी, लक्ष्मण सिंह नेगी, रघुवीर सिंह, सुभाष, प्रताप सिंह, हेमलता देवी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...
error: Content is protected !!