चमोली: फाइलों से बाहर नहीं आ पाई दुर्मीताल को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की योजना–

by | Apr 14, 2024 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

सरकारी फाइलों में दबी है दुर्मीताल के विकास की योजना, 1971 में टूट गया था दुर्मीताल, यहां चलती थी अंग्रेजों की नाव–

गोपेश्वर (चमोली): निजमुला घाटी में स्थित दुर्मीताल को विकसित करने की सरकारी योजना फाइलों से बाहर नहीं आ पाई। यहां पर कई साल पहले वीरगंगा पर प्राकृतिक रूप से एक ताल बन गया था। अंग्रेजी राज में यहां नाव भी चलती थी। 1971 की आपदा में यह ताल टूट गया।

2020 में क्षेत्र के लोगों ने इसके पुनरुद्धार की योजना बनाई। जमीन में दबी पुरानी नाव को भी खोदकर बाहर निकाला। तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 2021 में गैरसैंण बजट सत्र के दौरान इस ताल के पुनुरुद्धार की घोषणा की थी। लेकिन सीएम बदलने के बाद यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई। इस अभियान का नेतृत्व करने वाले मोहन नेगी का कहना है कि हम आज भी इसके लिए प्रयासरत हैं।

अंग्रेजों के जमाने का दुर्मीताल-

यह ताल बन जाता तो इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ जाती। क्षेत्र का विकास होता और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलते। यह क्षेत्र लार्ड कर्जन ट्रैक का भी रास्ता है। इसी ट्रैक पर तड़ाक ताल, सप्त कुंड, दुग्ध कुंड भी स्थित हैं, जो काफी ऊंचाई पर हैं। दुर्मी ताल तक पहुंचने के लिए चमोली के पास बदरीनाथ हाईवे पर बिरही से सड़क बनी हुई है। करीब 13 किमी दूर दुर्मी गांव के पास यह ताल स्थित है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!