चमोली: चारधाम यात्रा तैयारियों में जुटा चमोली जिला प्रशासन–

by | Apr 24, 2024 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने यात्रा की तैयारियों का बदरीनाथ धाम में जाकर किया निरीक्षण, संबं​धितअ​धिकारियों को दिए निर्देश–

गोपेश्वर: चमोली जिला प्रशासन चारधाम यात्रा तैयारियों में जुट गया है। यात्रा मार्ग से लेकर बदरीनाथ धाम में यात्रा तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। बुधवार को यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिला​धिकारी आला अ​धिकारियों के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बदरीनाथ हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभागों को यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 12 मई को खुल जाएंगे। धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर इन दिनों तेजी से काम किया जा रहा है। यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने यूपीसीएल, जल संस्थान, नगर पंचायत को धाम में बिजली, पानी व मार्गों को सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों अराइवल प्लाजा, लूप रोड, आस्था पथ, शेष नेत्र झील, चिकित्सालय, मंदिर परिसर व पुरोहित आवास के कार्यों का भी निरीक्षण किया।

कार्यदायी संस्था को पर्याप्त संख्या में मैन पावर लगाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी ने मास्टर प्लान के कार्यों की प्रगति को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह, एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ट, नगर पंचायत के अ​धिशासीअ​धिकारी सुनील पुरोहित के साथ ही ऊर्जा निगम, जल संस्थान आदि विभागों के अ​धिकारी मौजूद थे।

हिमांशु खुराना, जिला​धिकारी, चमोली-

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!