मोक्ष धाम में पुण्य का काम: सतगुरु धाम आश्रम बदरीनाथ में हुआ 11वें भंडारे का शुभारंभ–

by | May 14, 2024 | आस्था, चमोली, चारधाम | 0 comments

सदगुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के निर्देशन में अपर जिला​धिकारी ने किया भंडारे की शुरुआत, छह माह तक आयोजित होगा भंडारा–

बदरीनाथ (चमोली): मोक्ष धाम बदरीनाथ में सतगुरु धाम आश्रम में 11वें विशाल भंडारे का वि​धिवत शुभारंभ हो गया है। भंडारे में हजारों तीर्थयात्रियों को भोजन कराया जा रहा है। सदगुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के निर्देशन में शुरू हुआ यह भंडारा छह माह तक आयोजित होगा। चमोली जनपद के अपर जिला​धिकारी विवेक प्रकाश ने भंडारे का वि​धिवत शुभारंभ किया।

भोजन बांटते साधू सदर्शनी समाज के अध्यक्ष महात्मा विनोदानंद स्वामी।

अपर जिला​धिकारी ने कहा कि बदरीनाथ जैसे पुण्य क्षेत्र में सतगुरु धाम आश्रम की ओर से शुरू किया गया भंडारा नि​श्चितरुप से सेवाभाव का काम है। इसका दीन दु​खियों, साधु, संतों और मीलों दूर से पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को लाभ ​पहुंचेगा। उन्होंने आश्रम में सेवा दे रहे सभी सेवादारों और भक्तों की भूरि-भूरि प्रसंशा की।

साधू सदर्शनी समाज के अध्यक्ष महात्मा विनोदानंद स्वामी ने बताया कि सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के सानिध्य में पिछले दस सालों से प्रतिवर्ष बदरीनाथ धाम में निशुल्क भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि धाम में जब बर्फबारी होती है और भारी बरसात में भी भंडारे का आयोजन चलता रहता है। बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के साथ ही साधु-संत भंडारे में भोजन करने पहुंचते हैं। उन्हाेंने अपर जिला​धिकारी विवेक प्रकाश को धार्मिक पुस्तक भी भेंट की।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!