चमोली: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन–

by | May 18, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

रुद्रनाथ में होते हैं भोलेनाथ के मुख के दर्शन, पढ़ें, चमोली जनपद के किस क्षेत्र में ​स्थित है मंदिर, कैसे पहुंचे–

गोपेश्वर: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शनिवार को प्रात: पांच बजे वि​धि-विधान से खोल दिए गए हैं। इस दौरान मंदिर में पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने भोलेनाथ के मुख के दर्शन किए। रुद्रनाथ मंदिर को चारों ओर से गेंदे के फूलों से सजाया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी वेदप्रकाश भट्ट ने रुद्रनाथ भगवान का जला​भिषेक किया।

समुद्रतल से 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रुद्रनाथ मंदिर में भोलेनाथ एक गुफानुमा मंदिर में विराजमान हैं। यहां की दिव्यता और भव्यता यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से दिखती है। यह स्थान भव्य प्राकृतिक छटा से परिपूर्ण है। रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शंकर के एकानन यानि मुख की पूजा की जाती है, जबकि संपूर्ण शरीर की पूजा नेपाल की राजधानी काठमांडू के पशुपतिनाथ में की जाती है। रुद्रनाथ मंदिर के ठीक सामने नंंदा देवी और त्रिशूल की चोटियां यहां का आकर्षण बढ़ा देती हैं।

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले-

रुद्रनाथ मंदिर तक जाने के लिए तीर्थयात्री गोपेश्वर से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर ​स्थितसगर गांव पहुंचते हैं। यहां से रुद्रनाथ के लिए करीब 18 किलोमीटर का पैदल ट्रैक गुजरता है। सगर से करीब एक किमी आगे ग्वाड़ गांव से भी रुद्रनाथ मंदिर जाने के लिए ट्रैक गुजरता है। पर्यावरण प्रेमी ​​शिक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने के दौरान यहां मौसम सामान्य बना रहा। मंदिर को चारों ओर से फूलों से सजाया गया था। तीर्थयात्रियों ने भगवान रुद्रनाथ के मुख के दर्शन किए। मंदिर में अब नित्य पूजा अर्चना आचार्य पुजारी वेदप्रकाश भट्ट करेंगे।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!