चमोली जनपद में फिर से लागू होगी आदर्श आचार संहिता, उपचुनाव की अ​धिसूचना हुई जारी, पढ़ें उपचुनाव की सूची–

by | Jun 10, 2024 | चमोली, राजकाज | 0 comments

चमोली में बदरीनाथ विधानसभा में होगा उपचुनाव, राज्य के मंगलौर विधानसभा में भी होगा उपचुनाव–

देहरादून: लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद अब चमोली जनपद और राज्य के मंगलौर विधानसभा में फिर से आदर्श आचार संहिता लग जाएगी। उपचुनाव की अ​​धिसूचना भी जारी हो गई है।

अधिसूचना जारी होने की तिथि 14 जून, नामांकन की अंतिम तिथि 21 जून, नामांकन पत्रों की जांच 24 जून, नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 जून, विधानसभा उप चुनाव की तिथि 10 जुलाई और मतगणना की ति​थि 13 जुलाई को ​निर्धारित की गई है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चमोली जनपद के बदरीनाथ सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने अपना इस्तीफा दे दिया था, मंगलौर के बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन होने के बाद से यह सीट खाली है।

उपचुनाव को लेकर चमोली जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। उपचुनाव में विधानसभा के अंतर्गत एक लाख दो हजार 145 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की घोषणा होने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि उपचुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एफएसटी टीमों को सक्रीय कर दिया गया है। अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बताया कि विधानसभा में एक लाख दो हजार 145 मतदाता है। जिनमें 52,485 पुरुष, 49,658 महिला व दो अन्य मतदाता शामिल हैं। बताया कि जिले में 15 जुलाई तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी।

Latest News

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...
error: Content is protected !!