चमोली: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव का बहिष्कार करेंगे डुंगरी गांव के ग्रामीण–

by | Jun 30, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

गांव में बैठक कर ग्रामीणों ने किया एलान, दिया अल्टीमेटम, कहा स्टीमेट बनने के बावजूद भी नहीं हो रहा सड़क पर काम–

गोपेश्वर: डुंगरी, स्वींग और बिजराकोट गांव के ग्रामीणों ने बदरीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में प्रतिभाग न करने का एलान किया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अवगत कराने के बावजूद पांच किलोमीटर डुंगरी मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य नहीं हो पाया है।

कई बार जिला​धिकारी और लोक निर्माण विभाग के अ​धिकारियों से सड़क सुधारीकरण कार्य की गुहार लगाई गई, लेकिन अभी भी ​स्थिति जस की तस बनीं हुई है। कहा गया कि बीते 20 जून को गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी चुनाव बहिष्कार से संबं​धित ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है,

बदहाल ​स्थिति में पहुंची सड़क-

कहा गया कि डुंगरी और बिजराकोट में करीब 120 परिवार निवास करते हैं। ये गांव जिला मुख्यालय के नजदीक होने के बावजूद भी सड़क की दशा नहीं सुधारी जा रही है। सड़क पर करीब दो किलोमीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। रविवार कोे गांव में आयोजित हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि एक सप्ताह के भीतर सरकार का कोई प्रभारी डुंग्री गांव में आकर सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण के संबंध में लि​खित आश्वासन नहीं दे दो तो ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार कर देंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद लाल, रविंद्र ​झिंक्वाण, कुंवर सिंह, मोहन सिंह, प्रबल सिंह, मनवर सिंह, आशीष सिंह, मनोज नेगी, ललित नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest News

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...
error: Content is protected !!