चमोली: मोदी के शासनकाल में महिलाओं को मिला उनका हक, महिलाएं हुई सशक्त–

by | Jul 3, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

पोखरी में आयोजित महिला सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने गिनाए प्रमुख कार्य–

पोखरी (चमोली): बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के तहत पोखरी में आयोजित हुए भाजपा महिला सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने कहा कि केंद्र में मोदी के दस साल के कार्यकाल में सबसे अधिक कार्य महिलाओं के हुए हैं। प्रदेश सरकार में भी महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं।

पोखरी में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सहकारी समितियों और संस्थाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है।

उन्होंने सभी से उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि राजेंद्र भंडारी को भारी मतों से जिताएं। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने भी सभा को संबोधित किया।

error: Content is protected !!