बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव: प्रचार के अंतिम दिन झोंकी ताकत, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने की जनसभाएं–

by | Jul 8, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

उत्तराखंड का ऐसा कोई वरिष्ठ नेता नहीं छूटा, जो चुनाव प्रचार में न आया हो, मुकाबला रोचक होने के आसार–

गोपेश्वर: बदरीनाथ ​विधानसभा उपचुनाव का शोर थम गया है, प्रचार के अंतिम दिन विधानसभा के तीनों विकास खंडों में दिनभर चुनाव का शोर शराबा रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडल घाटी के बैरागना और पोखरी में चुनावी जनसभा को संबो​धित किया, तो कांग्रेस ने गोपेश्वर नगर में रैली निकालकर रामलीला मैदान में जनसभा की। इस विधानसभा उपचुनाव में राज्य में भाजपा और कांग्रेस का कोई भी शीर्ष नेता ऐसा नहीं है, जो चुनाव प्रचार में न आया हो। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों दलों के लिए यह उपचुनाव कितना अहम है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह करीब ग्यारह बजे बैरागना में सभा को संबो​धित किया। उन्होंने राज्य के विकास पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में एक के बाद एक कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उत्तराखंड राज्य ने कई एतिहासिक कार्य किए हैं। समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है।

राज्य में नकल विरोधी कानून बनाकर प्रतियोगी परीक्षाएं पारदर्शी बनाया गया है। सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।

इधर, कांग्रेस नेताओं ने भी गोपेश्वर में जनसभा की। अभी तक चुनाव प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदीप टम्टा, हरक सिंह रावत, गणेश गोदियाल ने कई सभाएं और गांवों में जनसंपर्क किया। गणेश गोदियाल ने तो नामांकन के बाद से यहां डेरा जमा रखा है। इसके अलावा कई विधायक और संगठन के नेताओं ने प्रचार की कमान संभाली है।

Latest News

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!