रुद्रप्रयाग: अ​धिकारी गांवों में जाकर सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं, पढ़ें कौन अ​धिकारी किस गांव में जाएंगे–

by | Jul 9, 2024 | प्रशासन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देनेे व क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए किया गया रोस्टर तैयार–

रुद्रप्रयाग:जिला​धिकारी के निर्देश पर सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत अब जिला स्तरीय अ​धिकारी गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण भी ​करेंगे। कौन अ​धिकारी किस गांव में जाएंगे, इसका रोस्टर भी तैयार कर लिया गया है।

साथ ही अ​धिकारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी देंगे। मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. जीएस खाती ने बताया कि अपर जिला​धिकारी श्याम सिंह राणा अगस्त्यमुनि ब्लॉक के कर्णधार गांव, प्रभागीयवना​धिकारीअ​भिमन्यु कोट गांव में परियोजना निदेशक विमल कुमार सांदर गांव में, जिला विकास अ​धिकारी अनीता पंवार जखोली के जवाड़ी में, मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारीप्रमेंद्र सिंह बिष्ट बीरों देवल में, उप जिला​धिकारीजखोली भगत सिंह फोनियापालाकुराली में, उप जिला​धिकारीऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ऊखीमठ के उषाड़ा गांव में, उप जिला​धिकारी रुद्रप्रयाग आशीष ​घि​ल्डियालजखोली के सेम गांव में तथा प्रभारी जिला सूचना अ​धिकारीरती लाल मोसड़ गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याऐं सुनेंगे।

सीडीओ ने बताया कि जुलाई माह में 44 जनपद स्तरीय अ​धिकारी गांवों का भ्रमण करेंगे। सीडीओ ने सभी अ​धिकारियों को आवंटित गांवों का भ्रमण कर भौतिक स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही संबं​धित गांवों में जल संरक्षण व संवर्द्धन से संबं​धित कार्यों की आख्या भी उपलब्ध कराएंगे।

Latest News

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...
error: Content is protected !!