बैठक: यात्रा के प्रबंधन को प्रभावी बनाएगा चारधाम डैशबोर्ड-मुख्य सचिव–

by | Jul 25, 2024 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

चारधाम डैशबोर्ड पर यात्रा से जुड़े विभाग नियमित रूप से रियल टाइम डाटा अपडेट करेंगे–

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा से संबं​​धित सभी विभागों को जल्द आरंभ होने वाले चारधाम डैशबोर्ड पर नियमित रूप से रियल टाइम डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह डैशबोर्ड चारधाम से संबं​​धित सभी विभागों के मध्य सूचनाओं के प्रभावी आदान-प्रदान व डाटा शेयरिंग का माध्यम बनेगा। इससे विभागों में प्रभावी समन्वय स्थापित होगा तथा उनके अलगाव में कार्य करने की प्रवृति खत्म होगी। उन्होंने इसके लिए सभी विभागों में एक-एक नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सभी संबं​धित विभागों को हिदायत दी कि चारधाम डैशबोर्ड पर अपडेट किया जाने वाला डाटा डायनेमिक (गतिशील) व रियल टाइम होना चाहिए। इसे नियमित रूप से फीड किया जाना चाहिए।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम डैशबोर्ड में लोक निर्माण विभाग को यात्रा रूट पर पड़ने वाले ब्लैक स्पॉट, स्लिपिंग जोन, मुख्य मार्गों के अलावा वैकल्पिक मार्गों की जानकारी, मलबे, भूस्खलन या ट्रैफिक जाम से बाधित सड़कों, सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े अनिवार्य रूप से अपडेट करने तथा यूकाडा को धामों में खराब मौसम या अन्य कारणों से हैली सर्विस रद्द होने की पूर्व जानकारी अनिवार्य रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कई अन्य विभागों के अ​धिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर वि​भिन्न विभागों के उच्च अ​धिकारी मौजू रहे।

error: Content is protected !!