चमोली: भारी बारिश से कई गांवों के घरों में घुसा मलबा, बुराली गांव में मकानों की दीवारों को तोड़करउफनाया नाला–

by | Jul 26, 2024 | आपदा, चमोली | 0 comments

उच्च क्षेत्रों में बादल फटने से बांसवाड़ा और मोख तल्ला गांव में मची तबाही, नंदानगर सड़क भी जगह-जगह हुई ध्वस्त–

चमोली: बृहस्पतिवार रात को चमोली जनपद में आई भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। कई मकानों में मलबा घुसा तो कहीं नाला मकानों को तोड़कर बाहर आया। लोग रातभर अफरा-तफरी में रहे। गोपेश्वर के समीप कोठियालसैंण के बुराली गांव में नाले का मलबा गांव में घुस गया, जिससे रातभर गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ​स्थिति यह है कि गांव में पैदल रास्ते और पानी की लाइन पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।

प्रभावित ग्रामीणों ने गांव में निरीक्षण को पहुंचे उपजिला​धिकारी और तहसीलदार, सिंचाई विभाग के अ​धिकारियों को खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने कहा कि जिस नाले से उनके गांव में मलबा और पानी घुसा है, उसे अन्य जगह ​शिफ्ट करने के लिए वे पिछले 15 सालों से आवाज उठा रहे हैं। लेकिन उसकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों को नाले से परेशान होना पड़ रहा है।

बुराली गांव में घर के आगे आंगन टूटा, मकान को बना खतरा-

बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे से शुरू हुई तेज बारिश शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे थमी। बारिश के दौरान बुराली गांव के समीप से गुजर रहा नाला उफान पर आ गया। गांव के शीर्ष भाग में नाले पर पत्थर और लकड़ियां रुक जाने से उसका बहाव गांव की ओेर हो गया। सबसे पहले नाले का पानी रोशन लाल के घर में घुसा।

पानी का बहाव इतना तेज था कि एक कमरे की दीवार तोड़कर पानी शिशुपाल, मुकेश, विनोद, मनोज, कुलदीप, गोविंद सिंह, संजय और गोपाल के घरों में घुस गया। भारी मात्रा में मलबा गांव में घुसने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने घरों के दरांती, कुदाल लेकर नाले के मुहाने पर लगे पत्थर और लकड़ियों को हटाया, तब जाकर पानी कम हुआ। लेकिन तब तक लोगों के घरों को भारी नुकसान हो गया था।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!