अनूठी परंपरा: इस मंदिर में बहनें भगवान विष्णु को रक्षासूत्र बांधने के बाद बांधती हैं भाईयों की कलाई पर राखी —

by | Aug 18, 2024 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

चमोली जनपद में ​स्थित है यह प्राचीन मंदिर वंशीनारायण, पढ़ें क्यों शुरू हुई भगवान को राखी बांधने की परंपरा–

विशेष रिपोर्ट——

जोशीमठ (चमोली): उत्तराखंड के चमोली जनपद में एक ऐसा मंदिर ​स्थित है जिसके कपाट सिर्फ रक्षाबंधन पर्व पर ही एक दिन के लिए खुलते हैं। मंदिर में वि​भिन्न क्षेत्रों से बहनें पहुंचती हैं और मंदिर में भगवान विष्णु की चतुर्भुज मूर्ति की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं।

भगवान बंशीनारायण की चतुर्भुज मूर्ति-

चमोली जनपद के उर्गम घाटी में उर्गम गांव से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर प्राचीन वंशीनारायण मंदिर स्थित है। बताते हैं कि पांडवों ने इस मंदिर का निर्माण किया था।

रक्षाबंधन के दिन कलगोठ गांव के ग्रामीण भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना संपन्न करते हैं। इस वर्ष मां नंदा के पुजारी हरीश रावत मंदिर में विभिन्न पूजाएं आयोजित करेंगे। भगवान को भक्तों की ओर से हलवा, दूध, मक्खन के साथ ही स्थानीय उत्पादों का भोग लगाया जाता है। उर्गम गांव के पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण​ सिंह रावत ने बताया कि रक्षाबंधन पर वंशीनारायण मंदिर में बहनें भगवान को रक्षासूत्र बांधने पहुंचती हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।

यह है मंदिर की मान्यता—

मान्यता है कि, देवताओं के आग्रह पर भगवान विष्णु ने वामन रुप धारण कर दानवीर राजा बलि का घमंड चूर किया था। तब राजा बलि ने पाताल में जाकर विष्णु भगवान की कठोर तपस्या की थी। तपस्या से प्रसन्न होकर विष्णु ने बलि को वरदान मांगने को कहा तो बलि ने उन्हें अपने द्वारपाल बनने का आग्रह किया था, जिसे भगवान ने स्वीकार कर लिया और वे राजा बलि के साथ पाताल लोक में चले गए। कई दिनों तक जब माता लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को कहीं नहीं पाया, तो उन्होंने महर्षि नारद के सुझाव पर श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन राजा बलि को रक्षासूत्र बांधकर भगवान विष्णु को मुक्त करने का आग्रह किया। इसके बाद, राजा बलि ने भगवान विष्णु को माता लक्ष्मी के साथ इसी स्थान पर मिलवाया था।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!