चमोली: उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को दो करोड़ 51 लाख रुपये किए दान–

by | Oct 20, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

चमोली: उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को दो करोड़ 51 लाख रुपये किए दान–

बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद पहुंचे केदारनाथ, बदरीनाथ की वि​भिन्नपूजाओं में हुए शामिल–

बदरीनाथ, 20 अक्टूबर 2024: देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रविवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। उन्होंने दर्शन के बाद बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को दो करोड़ 51 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

रिलायंस इंडस्ट्री के प्रमुख मुकेश अंबानी रविवार सुबह नौ बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे। मंदिर में उन्होंने दर्शन किए और वेदपाठ पूजा संपन्न की। साथ ही बदरीनाथ मंदिर परिसर में स्थित माता लक्ष्मी के भी दर्शन किए। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उनका स्वागत किया और बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया।

इसके बाद उन्होंने मंदिर के सिंह द्वार पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों व तीर्थ यात्रियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद वे केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्य भास्कर डिमरी, पूर्व सदस्य ऋषि प्रसाद सती, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, नगर पंचायत के अ​धिशासीअ​धिकारी सुनील पुरोहित, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, कृष्णानंद पंत, अजीत भंडारी के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!