निबंध में कृष्णा, प्रश्नोत्तरी में हिमांशु और क्विज में सागर ने पाया प्रथम स्थान, भ्रमण भी किया–
गोपेश्वर 05 दिसंबर 2024: मंडल घाटी में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना में कृषि विभाग की ओर से विश्व मृदा दिवस स्वस्थ धरा, खेत हरा थीम पर मनाया गया। इस दौरान मृदा और उर्वरता विषय पर निबंध, प्रश्नोत्तरी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध में कृष्णा ने प्रथम, कृष्णा बिष्ट ने द्वितीय व हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मौखिक प्रश्नोत्तर में हिमांशु फरस्वाण, निकिता व हेमंती तथा क्विज में सागर कुमार, दिव्या व अनुज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कृषि अधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने छात्र-छात्राओं को मिट्टी को स्वस्थ एवं उर्वरक बनाने के बारे में बताया।
कृषि तकनीकी अधिकारी मुकेश कुमार ने रासायनिक उर्वरकों से होने वाली हानि के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरएस फरस्वाण, मनोज तिवारी, सहायक कृषि अधिकारी अजेंद्र पाल, बृजमोहन टम्टा, सुधीर कुमार ढोंढियाल, बबीता, वसुदेव झिंक्वाण, भगवती प्रसाद, गोपाल सिंह बिष्ट, विनीता खत्री, पदमा रावत, रेखा कंडेरी आदि मौजूद रहे।