आगाज: मैराथन दौड़ के साथ पांच दिवसीय मैठाणा मेले का हुआ आगाज, जनता में भारी उत्साह–

by | Dec 11, 2024 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

मैठाणा ग्राउंड में होगा मेले का ​वि​धिवत उद्घाटन, कई सरकारी विभागों के स्टॉल लगेंगे, सांंस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताएं भी होंगे आयोजित–

गोपेश्वर 11 दिसंबर 2024: आज बुधवार को मैठाणा में पांच दिवसीय अलकनंदा पर्यटन सांस्कृतिक ग्रामीण कृषि विकास मेले का वि​धिवत शुभारंभ हो जाएगा। मंगलवार को पांंच किलोमीटर मैराथन दौड़ के साथ मेले का शानदार आगाज हो गया है। सुबह 10 बजे श्रेया चिल्ड्रन एकेडमी मासौं मैदान से मुख्य बाजार सैकोट गांव तक पांच किलोमीटर की अंडर 19 और अंडर 14 बालक बालिकाओं की मैराथन दौड़ आयोजित की गई।

मेला कमेटी के संरक्षक चंडी प्रसाद थपलियाल ने बताया कि दौड़ में क्षेत्र के युवा-युवतियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। अंडर 19 बालक वर्ग में अंकित कुमार प्रथम, सागर नेगी द्वितीय और प्रियांशु नेगी तृतीय स्थान पर रहे, जबकि अंडर 14 बालक वर्ग में लव रावत प्रथम, कुश रावत द्वितीय और सूरज रावत तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंजली रावत प्रथम, दिया रावत द्वितीय और प्रियंका रावत तृतीय स्थान पर रहीं।

बुधवार को मेले का विधिवत शुभारंभ थराली विधायक भूपाल राम टम्टा और बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। साथ ही सरकारी विभागों की ओर से अपने-अपने विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

इस मौके पर मेला समिति के प्रभारी सुरेंद्र राणा, प्रधान संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर, नरेंद्र पंवार, प्रेम सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र चौहान, पवन मिश्रा, हिम्मत लौहानी, ऊषा रावत आदि मौजूद रहे। मेला आयोजन को लेकर स्थानीय जनता में उत्साह बना हुआ है। मेले में सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगे। चटख धूप में लोग मेले का आनंद लेंगे।

Latest News

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों की जिला​धिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, बनी सहमति–

आज धरना स्थल पर पहुंचेंगे ​अ​धिकारी, मांगों पर सहमति पर चर्चा के बाद स्थगित हो सकता है आंदोलन...

चमोली: सूर्या पुरोहित को दोबारा मिली यूथ कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी–

युवा कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का एलान...
error: Content is protected !!