चमोली: अनूप रावत बने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष–

by | Dec 18, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू–

गोपेश्वर 18 दिसंबर 2024: आम आदमी पार्टी ने चमोली जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें अनूप सिंह रावत को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आप के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप सिंह नेगी की अध्यक्षता में पार्टी के नेताओं की बैठक हुई। जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश प्रवक्ता ने निकाय चुनाव मजबूती से लड़ने का एलान किया। उन्होंने संगठन के विस्तार पर भी जोर दिया।

इस दौरान पार्टी का जिलाध्यक्ष अनूप रावत को नियुक्त किया गया। वहीं चरण सिंह रावत व दयाल सिंह बिष्ट को जिला उपाध्यक्ष, सूरज घरिया को महामंत्री, मनोज मोल्फा को जिला संगठन मंत्री, दीपक सिंह चौहान को जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष और प्रियांशु अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भवान सिंह चौहान, दिलबर सिंह फरस्वाण, खुशनाजम अंसारी, अनुराग पोखरियाल, प्रदीप बिष्ट, नीता देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!