निकाय चुनाव: समाजसेवी तेजवीर कंडेरी ने किया प्रचार शुरू, युवाओं का मिला समर्थन–

by | Dec 24, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

पुरसाड़ी से लेकर नंदप्रयाग नगर क्षेत्र में किया जनसंपर्क, जनपद में धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए रहते हैं आगे–

गोपेश्वर:मंगरोली गांव के पूर्व प्रधान व सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में सबसे आगे रहने वाले युवा तेजवीर कंडेरी ने निकाय चुनाव के तहत प्रचार अ​भियान शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने प्रचार की शुरुआत पुरसाड़ी क्षेत्र से की। यहां बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का साथ मिलने के बाद प्रचार अ​भियान शुरू हुआ है।

नंदप्रयाग में नगर पंचायत अध्यक्ष का पद सामान्य होने से संभावित उम्मीदवारों ने प्रचार अ​भियान शुरू कर दिया है। पिछले सालों से अध्यक्ष पद की दौड़ में चल रहे तेजवीर कंडेरी सीटों का आरक्षण अनुकूल न होने के कारण चुनाव नहीं लड़ पाए थे।

इस बार सीट सामान्य होने पर तेजवीर कंडेरी अध्यक्ष पद के लिए पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें अपना प्रत्याशी बना सकती है।

error: Content is protected !!