गौचर में टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश, पढ़ें अन्य जगहों का हाल–
गोपेश्वर, 28 दिसंबर 2024: नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की ओर से नगर पालिका गौचर में टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी है। पार्टी हाईकमान के अध्यक्ष पद पर घोषित प्रत्याशी से नाराज सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है। कार्यकर्ताओं ने टिकट आवंटन पर नाराजगी व्यक्त की है।
इधर, नगर पंचायत नंदप्रयाग में भी टिकट बंटवारे पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली है। यहां पूर्व ग्राम प्रधान व जिले के प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी की नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी से दावेदारी थी। उनकी दावेदारी को मजबूत बताया जा रहा था, लेकिन पार्टी की ओर से किसी अन्य को प्रत्याशी घोषित किए जाने की बात सामने आ रही है, जिससे तेजवीर कंडेरी में भी आक्रोश है।
उन्होंने भी क्षुब्ध होकर पार्टी छोड़ने की बात हाई कमान से की है। उनके साथ कई अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लियाा है।